{"_id":"6a21bf2a8f94ff09510a15f1","slug":"after-the-demonstration-the-administration-woke-up-and-water-reached-the-colony-through-tankers-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131987-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, बस्ती में टैंकर से पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, बस्ती में टैंकर से पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
पहाड़ी (चित्रकूट)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग की बस्ती में ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया है और टैंकरों के जरिये वहां पानी की आपूर्ति कराई। साथ ही खराब पाइपलाइन की मरम्मत भी शुरू करा दी है। चार से पांच दिन में बेहतर जलापूर्ति का प्रशासन ने दावा किया है। टैंकरों से आपूर्ति होने से लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिली है।
दलित बस्ती में पानी के संकट पर यहां के अमृत लाल के नेतृत्व में पुरुष, महिलाएं और बच्चे बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन किया था। बीडीओ संजय कुमार पांडेय के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने थे। राजापुर उपजिलाधिकारी फूलचंद्र यादव ने भी ग्रामीणों से वार्ता की थी और जल्द आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के आदेश पर चंद घंटे में जल निगम की टीमों ने भी खराब पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कराई। साथ ही पानी से भरे तीन टैंकर भेजे गए।
-- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार-- --
एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन की चांदी बांगर योजना में कुल 260 घरों में कनेक्शन दिए जाने हैं। 128 घरों में जलापूर्ति पहले ही शुरू हो चुकी है। शेष घरों तक पाइप लाइन बिछाने का काम एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वहां भी नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से जल संस्थान के नलकूप में पानी सूख गया था। इस कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी।

बोले जिम्मेदार