सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck stuck on Ramgaman road, jam from Mahewaghat to Moharwa bridge

Chitrakoot News: रामगमन मार्ग पर फंसा ट्रक, महेवाघाट से मोहरवा पुल तक लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 04 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck on Ramgaman road, jam from Mahewaghat to Moharwa bridge
विज्ञापन

Trending Videos
चित्रकूट/राजापुर। रात में हुई हल्की बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कौशांबी जिले के महेवाघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन रामगमन मार्ग पर जलभराव व कीचड़ ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। कीचड़ अधिक होने के कारण एक ट्रक बीच मार्ग में फंस गया। इससे देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक लंबा जाम लगा रहा।

महेवाघाट में सड़क निर्माण के बीच हुई बारिश के बाद मार्ग की स्थिति खराब हो गई। कीचड़ में ट्रक फंसने से महेवाघाट से मोहरवा पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की वजह से बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाली परिवहन निगम की कई बसें भी फंसी रहीं। सुबह 8 बजे तक यही स्थिति रही। कई लोग वैकल्पिक मार्ग तलाशते नजर आए, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण अधिकांश वाहन चालकों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर पुलिस और कौशांबी के महेवाघाट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कीचड़ में फंसे ट्रक को हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने के प्रयास शुरू किए। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे ट्रक को हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि महेवाघाट क्षेत्र में रामगमन मार्ग का निर्माण चल रहा है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और जलभराव हो गया था। इससे एक ट्रक बीच रास्ते में फंस गया था। यातायात व्यवस्था सामान्य करा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed