सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Semardaha shaken by brutal murder of elderly man he was killed with multiple axe blows

Chitrakoot: बुजुर्ग की नृशंस हत्या से दहला सेमरदहा, कुल्हाड़ी से कई वारकर मारा, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: बहिलपुरवा थाना अंतर्गत सेमरदहा गांव में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। वो रात में घर के बाहर सो रहे थे। पुलिस घटना के पीछे रंजिश या विवाद की आशंका जता रही है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।

Chitrakoot Semardaha shaken by brutal murder of elderly man he was killed with multiple axe blows
रोते बिलखते परिजन और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में गुरुवार देर रात एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घर के बाहर खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Trending Videos

सेमरदहा गांव निवासी रामनरेश कोटार्य गुरुवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावर ने उन पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने रामनरेश का शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश या पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा
बहिलपुरवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों में पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed