सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Artificial jewellery business increased due to the increase in the price of gold and silver.

Chitrakoot News: सोना-चांदी महंगा होने से आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Artificial jewellery business increased due to the increase in the price of gold and silver.
06 सीकेटीपी-11-दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सोना-चांदी महंगा होने से आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार बढ़ रहा है। महिलाएं खरीदारी करने के लिए दुकानों में पहुंच रही हैं। इससे दुकानों में रौनक आ गई है। इसको देखते हुए दुकानदारों ने एक से बढ़कर एक डिजाइन के आर्टिफिशियल ज्वैलरी का स्टॉक रखे हुए हैं।
Trending Videos

वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत होते ही सजने संवरने के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी इस समय खरीद रही हैं। महिलाओं का कहना कि सोना-चांदी इतना महंगा है कि उनके पास इतना बजट नहीं है। कम धनराशि में आर्टिफिशियल ज्वैलरी के कई आइटम बाजार में मिल जाते हैं। दुकानदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी ज्यादा खरीद रही हैं। इसको देखते हुए दुकानदारों ने शहरों से ज्वेलरी का स्टॉक पहले से जमा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि महिलाएं हार से लेकर मंगलसूत्र, बिंदिया, चेन, कड़े सहित अन्य ज्वैलरी की खरीददारी कर रही हैं। बताया कि 30 हजार तक में ज्वैलरी के कई आइटम मिल जाते हैं। इससे मध्यम वर्ग की महिलाएं आसानी से इनको खरीद लेती हैं। सगवारा गांव की रानी देवी, पूनम ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी 10 फरवरी को होनी है। इसके लिए उसने आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खरीदारी की है। बताया कि 10 हजार में उसने चार आइटम खरीदे हैं।
सोनी देवी ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में जेवरात पहनने की परंपरा है। इसको देखते हुए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीद रही हैं। दुकानदार राकेश सोनी ने बताया कि दो साल पहले शहर में सात ही दुकानें थी।इस समय 20 से अधिक दुकानें खुल गई हैं। बड़ी दुकानों में एक दिन में इस समय 30 हजार से अधिक की बिक्री हो रही है। जब कि छोटी दुकानों में 10 हजार रुपये की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed