{"_id":"6a0a1ffd64776e71ef0dcc4d","slug":"bargarh-gram-panchayat-became-the-solar-village-of-pm-surya-ghar-yojana-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131200-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बरगढ़ ग्राम पंचायत बनी पीएम सूर्य घर योजना का सोलर विलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बरगढ़ ग्राम पंचायत बनी पीएम सूर्य घर योजना का सोलर विलेज
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 18 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए बरगढ़ ग्राम पंचायत चुनी गई है। अब यहां के घरों और सभी सरकारी दफ्तरों को सौर पैनल से सुसज्जित किया जाएगा।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में योजना का शुभारंभ किया। इसका क्रियान्वयन नेडा और सीडीपी सोलर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मिलकर कर रहे हैं। जिलाधिकारी गर्ग ने बताया कि जनपद की 350 ग्राम पंचायतों में से बरगढ़ को सोलर विलेज चुना गया है।
दो किलोवाट सोलर प्लांट की लागत 1.30 लाख रुपये है। इसमें केंद्र सरकार 90 हजार रुपये की सब्सिडी और स्थानीय प्रशासन 13 हजार रुपये की छूट देगा। लाभार्थी को 27 हजार रुपये का शुद्ध निवेश करना होगा। इस संयंत्र पर 25 वर्ष की वारंटी और 10 वर्ष की ऋण सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सबसे पहले पंजीकरण कराने वाले नागरिक नसीमुद्दीन को सम्मानित किया गया।