{"_id":"6a0a1adc4241c6005901493f","slug":"mercury-reaches-44-degrees-six-patients-admitted-with-vomiting-and-diarrhea-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131219-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पारा 44 डिग्री, उल्टी-दस्त के छह मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पारा 44 डिग्री, उल्टी-दस्त के छह मरीज भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 18 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके चलते उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। रविवार को जिला अस्पताल में ऐसे छह मरीजों को भर्ती कराया गया, जबकि कई अन्य सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इलाज के लिए पहुंचे।
गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों सहित हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं। अप्रैल माह में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा था। तब भी बच्चों और बुजुर्गों में उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ गई थीं। बच्चों की अधिक संख्या होने के कारण पीडिया वार्ड भी भर गया था। अब एक बार फिर तापमान में वृद्धि के साथ ही बच्चों के साथ-साथ बड़े भी उल्टी, दस्त और बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में छह मरीजों को भर्ती कराया गया।
इनमें कर्वी के मछारिया निवासी प्रिंस (दो), भौंरी की सुनीता देवी (15), तरौंहा के कच्ची छावनी निवासी राजू मिश्रा (25), पुरानी बाजार निवासी नरपत (70), भरतूकप के टिटिहरा निवासी आदर्श (तीन) और शंकर बाजार निवासी प्रियेंद्र (27) शामिल हैं।