फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Body of youth who fell while taking a selfie at Tulsi Waterfall recovered.

Chitrakoot News: तुलसी जल प्रपात में सेल्फी लेते गिरे युवक का मिला शव

Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 12 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Body of youth who fell while taking a selfie at Tulsi Waterfall recovered.
चित्रकूट। मझगवां थाना क्षेत्र के तुलसी जल प्रपात में सेल्फी लेते समय एक युवक कुंड में गिर गया था। करीब 17 घंटे बाद बुधवार दोपहर को उसका शव खोज निकाला गया। शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

सतना जिले के जैतवारा निवासी सुनील कोरी (25) मंगलवार शाम दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में जा गिरा। दोस्तों ने तुरंत मझगवां पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरे के कारण रात में खोजबीन नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह तलाश अभियान फिर शुरू किया गया। दोपहर करीब एक बजे युवक का शव कुंड में दिखाई दिया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed