फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Care for plants just as you would a mother: Divisional Commissioner

मां की तरह पौधों की भी करें देखभाल : मंडलायुक्त

Mon, 13 Jul 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 13 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Care for plants just as you would a mother: Divisional Commissioner
फोटो 12 सीकेटीपी 33 एसडीएम कॉलोनी के पार्क में रोपे गए पौधे में मिट्टी डालते आयुक्त व अन्य। संव
चित्रकूट। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को आयोजित पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ एसडीएम कॉलोनी स्थित पार्क में मंडलायुक्त अजीत कुमार ने पौधरोपण कर किया। जिला अस्पताल और परिषदीय स्कूलों में भी पौधे लगाए गए। यहां लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई। पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले प्रकृति प्रेमियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने पद्मश्री सम्मानित उमाशंकर पांडेय और भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल मां की तरह करें।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम में कल्याण भारती इंटर कॉलेज, राजपूत शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल और डॉ. भाभा कान्वेंट स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने आवास परिसर में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम राहुल मिश्रा, अनुराग कुरील, गीता सिंह, राममणि पाठक, रेनू मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन्हें किया गया सम्मानित
जल और जंगल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले जुगनू खान, संदीप रिछारिया, संतोष बंसल, शंकर यादव, पवन पटेल, साहित्यकार डॉ. मनोज तिवारी, श्रीनारायण तिवारी, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लालमन, समाजसेवी डॉ. प्रभाकर सिंह, लवलेश पटेल, रामलाल द्विवेदी, प्राणेश शिव शंकर विश्वकर्मा, कल्पना राजपूत, जागेश्वर राजपूत, सुनील कुमार, आदित्य यादव, सर्वेश कुमार यादव और पूर्व सभासद अरुण गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

------------------
पौधों की नियमित देखभाल का लिया संकल्प
मऊ। पौधरोपण अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय बियावल में पौधे लगाए गए। इस दौरान पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। इस मौके पर फौजी रामसिया पटेल, रेखा पटेल, फूल सिंह, संजय खंगार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
------------------

फोटो 12 सीकेटीपी 33 एसडीएम कॉलोनी के पार्क में रोपे गए पौधे में मिट्टी डालते आयुक्त व अन्य। संव

फोटो 12 सीकेटीपी 33 एसडीएम कॉलोनी के पार्क में रोपे गए पौधे में मिट्टी डालते आयुक्त व अन्य। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed