{"_id":"6a567f3c96223d01e40c343a","slug":"case-of-kidnapping-and-sexual-assault-of-a-minor-dismissed-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-133690-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पल्लेदार की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पल्लेदार की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर में 27 वर्षीय पल्लेदार राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 13 जुलाई को चमड़ा मंडी के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शंकर बाजार के खटकना मोहल्ला निवासी शारदा प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र राजू 12 जुलाई की सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार का आरोप है कि राजू के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। उन्हें शक है कि किसी दोस्त ने उसे बुलाकर शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट कर उसे चमड़ा मंडी में फेंक दिया गया। कोतवाल दुर्ग विजय ने बताया कि परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजू के दोस्तों से पूछताछ की जाएगी।