फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Watchman dies, two injured after house railing collapses.

Chitrakoot News: घर की रेलिंग गिरने से चौकीदार की मौत, दो घायल

Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Watchman dies, two injured after house railing collapses.
फोटो न- 15 सीकेटीपी 17 सूरजदीन फाइल फोटो। आर्काइव। - फोटो : सांकेतिक
सरधुवा (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भदेदू गांव में मंगलवार रात को एक घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी के घर की रेलिंग गिर गई। हादसे में गांव के चौकीदार की जान चली गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

यह घटना रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुई। सरधुआ निवासी लवलेश ने बताया कि गांव के कुशल के घर में बरहों का कार्यक्रम चल रहा था। पड़ोस में रहने वाले रामजीत (28) और उनके भाई अब्बा (16) अपनी छत की रेलिंग से कार्यक्रम देख रहे थे। अचानक रेलिंग की दीवार ढह गई। नीचे खड़े 55 वर्षीय सूरज दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पहाड़ी सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामजीत और अब्बा भी दीवार के साथ नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सूरज दीन गांव में चौकीदारी का काम करते थे। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में एक पुत्र और छह पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष शिव आसरे ने बताया कि भवन की रेलिंग गिरने से यह हादसा हुआ है। एक की मौत हो गई, दो घायल हुए हैं।

फोटो न- 15 सीकेटीपी 17 सूरजदीन फाइल फोटो। आर्काइव।

फोटो न- 15 सीकेटीपी 17 सूरजदीन फाइल फोटो। आर्काइव।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed