सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot ranks 12th in NITI Aayog's Delta Ranking, improving by 30 ranks

Chitrakoot News: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में चित्रकूट को 12वां स्थान, 30 रैंक का सुधार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 20 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot ranks 12th in NITI Aayog's Delta Ranking, improving by 30 ranks
विज्ञापन
चित्रकूट। नीति आयोग द्वारा जारी सितंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग में जनपद ने देश के 112 आकांक्षी जिलों में 12वां स्थान प्राप्त किया है। यह पिछली तिमाही की 42वीं रैंक से 30 स्थानों का महत्वपूर्ण सुधार है।
Trending Videos




सीडीओ डीपी पाल ने बताया कि जनपद ने शिक्षा क्षेत्र में देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि स्वास्थ्य एवं पोषण घटक में शीर्ष दस में जगह बनाई है है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन और निरंतर निगरानी का परिणाम है। उनके निर्देशों पर जनपद के सभी विकास खंडों में तथ्यों व सटीक आंकड़ों पर आधारित योजना को कार्यप्रणाली का आधार बनाया गया। नीति आयोग के प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की विभागवार व ब्लॉकवार सूक्ष्म समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर मुख्य संकेतकों के संतृप्तिकरण पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को बधाई देते हुए आगामी समीक्षा अवधियों में चित्रकूट को देश के शीर्ष पांच जनपदों में लाने का निर्देश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed