सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police stopped village heads going to Lucknow and raised slogans.

Chitrakoot News: लखनऊ जा रहे प्रधानों को पुलिस ने रोका, जमकर नारेबाजी की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police stopped village heads going to Lucknow and raised slogans.
फोटो 20 सीकेटीपी 39 पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नारेबाजी करते ग्राम प्रधान। संवाद - फोटो : पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त।
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट) । लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे जनपद के ग्राम प्रधानों को पुलिस ने यमुना पुल के पास रोक दिया। प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। वे पंचायत चुनाव समय पर न कराने और प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी का विरोध कर रहे थे।
Trending Videos

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में 50 से अधिक प्रधान लखनऊ के इको पार्क में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने निकले थे। जैसे ही उनका जत्था यमुना पुल के पास पहुंचा, क्षेत्राधिकारी राजकमल राजापुर व थाना प्रभारी अनिल गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पुल के दोनों ओर घेराबंदी कर प्रधानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज प्रधानों ने सड़क पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। भीख नहीं अधिकार चाहिए जैसे नारों से यमुना पुल क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सभी प्रधानों को राजापुर थाने लाया गया जहां लंबी वार्ता हुई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया। शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि चुने हुए प्रधानों को हटाकर प्रशासक बैठाए गए तो यह गांव की जनता के जनादेश का खुला अपमान होगा। क्षेत्राधिकारी राजकमल ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed