सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Computers and printers stolen from government high school

Chitrakoot News: राजकीय हाईस्कूल से कंप्यूटर, प्रिंटर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 08 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Computers and printers stolen from government high school
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। थानाक्षेत्र के गड़रिया गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल से अज्ञात चोर ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर व कैमरा ले गए। चोरी की जानकारी विद्यालय खुलने के बाद हुई। प्रधानाचार्य ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा ने बताया कि चोरी दो फरवरी की रात हुई। तीन फरवरी को जब स्कूल खुला तो प्रधानाचार्य कक्ष में रखा कंप्यूटर व प्रिंटर गायब था। जांच के दौरान आईसीटी लैब से चार कंप्यूटर सेट, दो प्रिंटर और एक कैमरा भी गायब मिला। बताया कि चोरी गया सामान समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय को उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सामग्री डिजिटल शिक्षा के उपयोग में लाई जा रही थी। कहा कि इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं थानाप्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। टीम बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed