{"_id":"69d9446fb98061d27f0cdbe4","slug":"congress-protests-against-assam-cm-fails-to-burn-effigy-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-129547-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कांग्रेस का असम मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाने में विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कांग्रेस का असम मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला जलाने में विफल
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 16 पटेल तिराहा पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएम अक्षय त्रिपाठी।
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोककर पुतला छीन लिया। यह विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई टिप्पणी के कारण था। साथ ही, प्रवक्ता पवन खेड़ा पर हुई कार्रवाई का भी विरोध किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कचहरी पार्क में इकट्ठा हुए। उन्होंने जुलूस निकालकर पटेल तिराहे पर पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पटेल ने हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पूर्व प्रत्याशी रंजना पांडेय ने असम मुख्यमंत्री की पत्नी के तीन पासपोर्ट की जांच की भी मांग की।
इस मौके पर विजयमणि त्रिपाठी, कामता प्रसाद द्विवेदी, रामकृपाल वर्मा, राजेश सिंह, इंद्रजीत उपाध्याय, राजकरण, रविंद्र सिंह, रामकेश पटेल, हरिश्चंद्र, सविता पाल, राकेश वर्मा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
Trending Videos