सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nine thousand youth will vote for the first time in Chitrakoot.

Chitrakoot News: चित्रकूट में नौ हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand youth will vote for the first time in Chitrakoot.
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद शुक्रवार को जिले में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जारी सूची में जिले में मतदाताओं की संख्या 6.68 लाख हो गई है। जबकि एसआईआर अभियान से पहले इनकी संख्या 7.38 लाख थी। आलेख्य प्रकाशन में करीब 1 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे। पुनरीक्षण अभियान में 30 हजार नए मतदाता शामिल किए गए हैं, इनमें पहली बार मतदाता बनने वालों की संख्या नौ हजार से अधिक है।
Trending Videos

यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक 166 दिनों तक चला। इस दौरान बूथ स्तर अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। पुनरीक्षण के दौरान 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 9,179 नए मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। इनमें चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में 4,556 और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में 4,623 नए युवा मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया में बड़ी संख्या में नाम हटाए भी गए। मृतक, स्थानांतरण और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के चलते पहले एक लाख से अधिक नाम सूची से हटाए गए थे, जिससे कुल मतदाता संख्या घटकर 6.38 लाख रह गई थी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत 30 हजार से अधिक नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इनमें चित्रकूट विधानसभा में 14,909 और मानिकपुर में 15,333 नाम शामिल हैं। इस प्रक्रिया के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 6.68 लाख हो गई है।
जिलाधिकारी ने की अपील, जांच कर लें मतदाता सूची



अंतिम सूची जारी होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की मुद्रित और डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे सूची में अपने नाम, पता और अन्य विवरणों की जांच अवश्य कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते सुधार करा लें। यह सूची एक सप्ताह तक सभी मतदेय स्थलों पर आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed