फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dams remain empty even in July: Is the shadow of drought looming?

जुलाई में भी खाली पड़े बांध: कहीं सूखे का साया तो नहीं

Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dams remain empty even in July: Is the shadow of drought looming?
फोटो 14 सीकेटीपी 16 धर्मराज सिंह। संवाद
चित्रकूट। जिले के गुंता और ओहन बांध जुलाई का पहला पखवाड़ा बीतने के बावजूद खाली पड़े हैं। हर साल लबालब भरने वाले ये बांध इस बार सूखे जैसे हालात में हैं। अब तक मात्र 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

रैपुरा क्षेत्र में गुंता बांध और मानिकपुर क्षेत्र में ओहन बांध स्थित हैं। ये बांध नहरों से आसपास के गांवों को सिंचाई और पेयजल उपलब्ध कराते हैं। गुंता बांध लगभग 100 गांवों को सिंचाई सुविधा देता है, जिनमें रामाकोल, बांधी, भखवार जैसे कई गांव शामिल हैं। ओहन बांध से बघरेही, भुजौली, मडवारा जैसे गांवों में नहरें चलती हैं। कृषि वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार, पिछले साल जुलाई में बांध उफनने लगे थे, लेकिन इस बार स्थिति विपरीत है। मौसम वैज्ञानिक भी कम बारिश की आशंका जता रहे हैं। हर साल जुलाई में ये बांध लबालब भर जाते थे। इस बार जुलाई का मध्य होने पर भी बांध खाली हैं। कम बारिश से सिंचाई और पेयजल पर निर्भर किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

---------------------
किसान धर्मराज सिंह ने बताया कि रैपुरा क्षेत्र में पड़ने वाले गुंता बांध से नहर में छोड़े जाने वाले पानी से खेतों की सिंचाई होती है। पिछले साल तो कई किसानों ने धान की फसल भी लगाई थी। इस बार हालत अधिक खराब है। बारिश नहीं हो रही है। इसके चलते बांध में पानी बहुत कम बचा है। जिस साल पानी बांध में कम होता है। उस साल पानी नहरों में नहीं छोड़ा जाता है। इससे फसल सूख जाती है। हालांकि उन्हें भरोसा है कि इस बार अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
चित्रकूट। किसान सीताराम ने बताया कि ओहन बांध मानिकपुर क्षेत्र में पड़ता है। पिछले साल अच्छी बारिश होने से बांध उफनाने लगा था। इस साल जिले में सूखे जैसे हालत बन रहे हैं। यह चिंता का विषय बना हुआ है। इसके चलते बांध में पानी कम है। यदि पानी कम रहेगा तो नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इसको देखते हुए किसान कम पानी आधारित फसल लग रहा है।
--------
बोले जिम्मेदार--------
गुंता बांध की कुल क्षमता 24.50 मिलियन घन मीटर है, जबकि इसमें अभी केवल 9.72 मिलियन पानी घन मीटर है। ओहन बांध की क्षमता 22.70 मिलियन घन मीटर है और इसमें 8.59 मिलियन घन मीटर पानी मौजूद है। यह स्थिति सामान्य से काफी कम है। -एसके प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

----
उपाय
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन बांधों में कहीं और से पानी लाने की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी ही यहां संग्रह किया जाता है।

फोटो 14 सीकेटीपी 16 धर्मराज सिंह। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी 16 धर्मराज सिंह। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी 16 धर्मराज सिंह। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी 16 धर्मराज सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed