फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Devangana Nagar to be established in Banadi; plots available at affordable rates.

Chitrakoot News: बनाड़ी में बसेगा देवांगना नगर, सस्ते दर पर मिलेंगे भूखंड

Fri, 14 Aug 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 14 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devangana Nagar to be established in Banadi; plots available at affordable rates.
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि में अब मध्य वर्गीय परिवारों को अपना भूखंड मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में आवास की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रशासन ने महायोजना-2031 में देवांगना नगर आवासीय योजना का प्रस्ताव तैयार किया है। जिससे लोगों को लॉटरी के माध्यम से सस्ते दर पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।



महायोजना-2031 प्रस्ताव के अनुसार बनाड़ी गांव के पास 12 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट विकसित करने की तैयारी है। प्रशासन ने अब तक करीब छह हेक्टेयर जमीन किसानों से अधिग्रहण कर ली है। शेष जमीन की तलाश जारी है। महायोजना लागू होने पर 400 से अधिक भूखंड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक जिले में फीट के हिसाब से जमीन मिल रही थी, जिससे आम लोगों को महंगे दाम चुकाने पड़ते थे। अधिकारियों के अनुसार बनाड़ी की इस आवासीय योजना में लोगों को बाजार की तुलना में करीब 30 से 40 फीसदी सस्ते भूखंड मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से संवर रही धर्मनगरी में अब तक मध्यम वर्ग के लिए कोई सुनियोजित आवासीय योजना नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग यहां किराये के मकानों में रहते हैं। पिछले 20 साल से शहर में जमीन और मकान के दाम आसमान छू रहे हैं। यह महायोजना क्षेत्र में सुनियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देगी और भविष्य में बढ़ती आबादी की आवासीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।
यह होंगी व्यवस्थाएं
देवांगना नगर आवासीय योजना में सड़क, पानी, बिजली, पार्क और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के बाद भूखंड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
लॉटरी से आवंटित होंगे आवासीय व प्रतिष्ठान
महायोजना में जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें प्लॉटिंग की जाएगी। इसमें 421 आवासीय प्लॉट निकालकर लोगों से ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा और फिर लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसी प्रकार 30 दुकानें व चार व्यावसायिक प्लॉट बनाने की भी योजना है। इसका भी चयन लॉटरी के माध्यम से होगा। उसके बाद चयनित लोग आवासीय भवन, दुकानें व व्यावसायिक भवन का निर्माण कर सकेंगे।


बोले जिम्मेदार
महायोजना में आवासीय व व्यावसायिक सुविधा के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। जिसमें प्लॉट बनाए जाएंगे और फिर लोगों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से लोगों का चयन किया जाएगा। पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed