{"_id":"6a7f59caf3c7f48a38058d8a","slug":"youth-seen-speeding-along-with-the-tricolour-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-135023-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तिरंगा लेकर फर्राटा भरते दिखे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तिरंगा लेकर फर्राटा भरते दिखे युवा
Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जश्न का माहौल है। जहां जगह-जगह रोशनी की गई है। स्कूलों में अभ्यास हुए, रैलियां निकाली गईं और बाइक सवार युवा तिरंगा लेकर फर्राटा भरते दिखे।
आजादी के महोत्सव का शुभारंभ सुबह छह बजे प्रभात फेरी से होगा। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति के नारे लगाते हुए प्रभात फेरी में शामिल होंगे। मलिन बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई व सजावट होगी। नगर पंचायत मानिकपुर, राजापुर और मऊ में सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा। गैर-सरकारी संगठनों और निवासी कल्याण संघों के साथ स्वच्छता की शपथ ली जाएगी। उत्कृष्ट स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
हर घर तिरंगा मैराथन दौड़ में पुरुष और महिला प्रतिभागी भाग लेंगे। यह दौड़ नगर पालिका परिषद चित्रकूट से शुरू होकर स्टेडियम में समाप्त होगी। सभी सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से अवगत कराया जाएगा। देशप्रेम को बढ़ावा देने के लिए नाटक, विचार गोष्ठी, निबंध लेखन और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं होंगी, साथ ही जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर फल वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम भी होंगे। (संवाद)