{"_id":"6a7f59980969454fc806d5a0","slug":"motorcyclist-killed-friend-injured-in-collision-with-truck-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135018-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी 09 गोविंद फाइल फोटो। आर्काइव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 14 सीकेटीपी 09 गोविंद फाइल फोटो। आर्काइव।
हेलमेट नहीं लगाया था, अस्पताल में भर्ती बहन को देखकर लौट रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में बृहस्पतिवार रात को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों बांदा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती बहन को देखकर बाइक से लौट रहे थे।
कपसेठी के कुशवाहा पुरवा निवासी बच्चन कुशवाहा ने बताया कि गोविंद कुशवाहा (36) अपने दोस्त बच्चन कुशवाहा (37) के साथ बांदा में अपनी बहन को देखने गए थे। बहन को सांप ने डस लिया था और वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। रात करीब 10 बजे शिवरामपुर के पुलिया के पास लौटते समय एक ट्रक ने ओवरटेक किया। गोविंद ने ट्रक से बचने के लिए बाइक को सड़क किनारे कर लिया था। इसके बावजूद ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे गोविंद ट्रक के नीचे आ गया।
गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चन दूर जा गिरा और घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ट्रक के बारे में पता लगा रही है। गोविंद ने हेलमेट नहीं पहना था। गोविंद के परिवार में एक छोटा भाई रामू, एक बहन आरती और मां कलमतिया देवी हैं।