{"_id":"69d54bf7d57edcfc1507f295","slug":"e-rickshaw-and-bike-collide-six-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129372-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ई रिक्शा व बाइक में टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ई रिक्शा व बाइक में टक्कर, छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 07सीकेटीपी 16 अस्पताल में मौजूद घायल व परिजन। संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के मैकी मोड़ से इटवा सड़क पर मंगलवार को बाइक व ई रिक्शा में टक्कर हो गई। इससे छह लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
इटवा निवासी बाइक चालक विमल मिश्र (26) ने बताया कि वह मैकी बाजार की ओर जा रहा था। मैकी मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आए इटवा की ओर जा रहे ई रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे इटवा महुलिया निवासी अमित सिंह (14), सकौंहा निवासी सुग्गी लाल (60), दीपू यादव (27), होल्ला, छोटू गिरने से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर अमित सिंह व सुग्गी लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे तो एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लेकर चले गए थे।
Trending Videos