{"_id":"69d7e37a7147f049ca0ea0dc","slug":"eight-year-old-boy-hit-by-speeding-car-driver-absconding-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-129497-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तेज रफ्तार कार ने आठ वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तेज रफ्तार कार ने आठ वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार ने महिला आरक्षी के आठ वर्षीय बेटे को टक्कर मार दी। वो सड़क किनारे खड़ा था। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। एलआईयू शाखा में तैनात महिला आरक्षी रचना यादव अपने बेटे विराज के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अपने सरकारी आवास लौट रही थीं।
वह जिला अस्पताल के पास किसी निजी कार्य से रुकी थीं, तभी दोपहर करीब 3.25 बजे एक सफेद कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए विराज को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे का पैर टूट गया। उसके सिर व हाथ में भी गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे कर्वी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बच्चे का इलाज अभी भी जारी है। रचना यादव ने कोतवाली कर्वी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रचना यादव ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वाहन की तस्वीर मिली है। यह फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos