{"_id":"69862e5e89492bf4790705ef","slug":"even-after-three-deaths-in-a-month-the-administration-remains-unperturbed-autos-ply-the-roads-like-death-chitrakoot-news-c-215-aur1007-126678-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एक महीने में तीन मौतों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एक महीने में तीन मौतों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे ऑटो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
06 सीकेटीपी -01-पटेल तिराहे पर क्षमता से अधिक सवारी लेकर जाता ऑटो। संवाद
विज्ञापन
06-सीकेटीपी-01-पटेल तिराहे पर क्षमता से अधिक सवारी लेकर जाता ऑटो। संवाद
06-सीकेटीपी- 02-धनुष चौराहा से झांसी मिर्जापुर मार्ग पर क्षमता से अधिक सवारी लेकर जाता ऑटो। संवाद
-क्षमता से अधिक सवारी व अनफिट वाहनों से बढ़ रहे हादसे, एक माह में तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। ऑटो की अनियंत्रित व मनमानी रफ्तार पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे और बिना फिटनेस-बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो एक बार फिर लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। बीते एक महीने के भीतर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद न तो परिवहन विभाग चेता और न ही पुलिस ने कोई ठोस कदम उठाया।
शहर के 10 से अधिक प्रमुख मार्गों पर ओवरलोड व अनफिट ऑटो रोजाना बेखौफ दौड़ते देखे जा सकते हैं। यह वाहन पुलिस चौकियों के सामने से गुजरते हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस की सख्ती नदारद रहती है। महज औपचारिक चालान कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है, जबकि हादसे के बाद यात्रियों को मुआवजा तक नहीं मिल पाता। दोपहर करीब 12 बजे धनुष चौराहा स्थित यातायात कार्यालय के सामने बने ऑटो स्टैंड से एक अनफिट ऑटो शहर के लिए रवाना हुआ। सवारियों की जान जोखिम में डालते हुए यह ऑटो झांसी, मिर्जापुर हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ता रहा।
पटेल तिराहा, खोह और हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसे रोकने की जरूरत तक नहीं समझी। शासन से यातायात माह के दौरान भी ऐसे कंडम वाहनों पर कोई सख्त कार्रवाई करने के दावे किए गए। जबकि ऑटो संख्या यूपी 96 टी 0734 का बीमा 1126 दिन पहले ही समाप्त हो चुका है। पीयूसीसी वर्ष 2022 में ही खत्म हो गई थी और फिटनेस एक मार्च 2023 को समाप्त हो चुकी है। इसमें चालक सहित चार सवारियों की अनुमति वाले इस ऑटो में 10 से अधिक यात्री बैठे थे।
इसी तरह पटेल तिराहा के पास ऑटो यूपी 96 टी 3480 भी ओवरलोड हालत में मिला। इसका बीमा 1819 दिन व फिटनेस 24 फरवरी 2022 को ही समाप्त हो चुके थे। इसमें भी चार के स्थान पर नौ सवारी बैठी रही। इसके अलावा शहर के कई चौराहों पर अवैध ऑटो स्टैंड खुलेआम संचालित हो रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
जिले में ऑटो से हुए हादसों पर एक नजर
-4 फरवरी 2026 को भरतकूप थाना क्षेत्र के रवली कल्यानपुर में करीब दस सवारियों को लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।
-18 जनवरी 2026 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर उरई से चित्रकूट आ रहा ऑटो ट्रक से टकरा गया। इसमें चालक की मौत हो गई और छह से अधिक यात्री घायल हो गए।
20 अक्तूबर 2025 को झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अमानपुर के पास श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में 11 लोग घायल हुए और एक 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
22 अगस्त 2025 को मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव के रपटे पर क्षमता से अधिक सवारी लेकर जा रहा ऑटो पलट गया, जिसमें एक वृद्धा की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में पंजीकृत 1.14 लाख वाहन
-अनफिट वाहन-15 हजार
-पंजीकृत स्कूली वाहन-200
पंजीकृत ऑटो-300
-आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में महज 300 ऑटो-विक्रम पंजीकृत हैं, जबकि सड़कों पर करीब एक हजार ऑटो दौड़ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
क्या बोले जिम्मेदार
क्षमता से अधिक सवारी ले जाने वाले ऑटो पर प्रतिदिन कार्रवाई हो रही है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे ऑटो को चिह्नित कर सीज किया जाएगा।
- यामीन अहमद, सीओ ट्रैफिक
Trending Videos