{"_id":"69862d12a2af2fc623052435","slug":"farmers-and-traders-are-troubled-by-waterlogging-and-dirt-in-the-grain-market-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-126685-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गल्ला मंडी में जलभराव और गंदगी से किसान-व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गल्ला मंडी में जलभराव और गंदगी से किसान-व्यापारी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
06 सीकेटीपी-07-गल्ला मंडी परिसर में जलभराव।संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित गल्ला मंडी में जलभराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मुख्य द्वार के पास खाली परिसर में पानी जमा होने से स्थिति नारकीय हो गई है। यही नहीं, धान क्रय केंद्रों तक जाने वाले रास्ते भी कूड़े-कचरे से पटे पड़े हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को अनाज बेचने और खरीदने में भारी असुविधा हो रही है। मंडी में संचालित सब्जी मंडी से भी खराब सब्जियों को परिसर में ही फेंक दिया जाता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और सब्जियों की खरीद-बिक्री प्रभावित होती है।
किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुद्र प्रसाद मिश्र और भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने इस गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि मंडी में जलभराव और गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों का मंडी परिसर तक न आना भी किसानों में निराशा पैदा कर रहा है।
गल्ला मंडी के सचिव रामकुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मंडी परिसर के निर्माण विभाग को नाला निर्माण हेतु पत्र भेजा गया है। यदि शासन स्तर से इसे स्वीकृति मिलती है, तो जल्द ही नाला निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मंडी परिसर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई प्रभावी कदम उठता नहीं दिख रहा है, जिससे मंडी में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos