सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four days before his daughter's wedding, a sanitation worker died in a road accident.

Chitrakoot News: बेटी की शादी से चार दिन पहले सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 22 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four days before his daughter's wedding, a sanitation worker died in a road accident.
फोटो- 22सीकेटीपी 13 रामलखन फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने गए एक सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुखद घटना ऐंचवारा गांव के पास शनिवार को हुई। 25 फरवरी को बेटी की बरात आनी थी, इससे परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos

मृतक की पहचान राजापुर थाना क्षेत्र के गौहाली कला निवासी रामलखन (45) के रूप में हुई। वो हरदौली में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह ड्यूटी के बाद वह पहाड़ी ब्लॉक में पेरोल जमा करने गए थे। इसके बाद वह अपनी बेटी नमो देवी की शादी के कार्ड बांटने ऐंचवारा गए थे। सड़क पार करते समय एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलखन के भाई राममिलन ने बताया कि उन्हें रात में पुलिस से दुर्घटना की सूचना मिली। परिवार में पत्नी ममता देवी, तीन बेटियां नमो देवी, आसू देवी, अंशिका देवी और दो बेटे अंकित व राज हैं। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। थाना प्रभारी सत्यम पति त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
-----------

शादी की तैयारियां मातम में बदलीं

रामलखन अपनी बेटी नमो देवी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 25 फरवरी को बरात आनी थी और लगभग सभी रिश्तेदारों को निमंत्रण पहुंच चुका था। परिवार में खुशी का माहौल था, जो इस घटना से पूरी तरह गम में बदल गया। बेटी की शादी से ठीक चार दिन पहले पिता की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

--------

फोटो- 22सीकेटीपी 13 रामलखन फाइल फोटो।

फोटो- 22सीकेटीपी 13 रामलखन फाइल फोटो।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed