सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to more than half the voters at every booth

Chitrakoot News: हर बूथ पर आधे से ज्यादा वोटरों को नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 22 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Notice to more than half the voters at every booth
22 सीकेटीपी-23- चित्रकूट इंटर कालेज में लगे बूथ अभियान में जमीन में बैठकर लिस्टचेक करते मतदाता। - फोटो : credit
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत तैयार मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं। इन खामियों के चलते 1.71 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। मतदाता सूची में नाम की विसंगतियां, पिता-पुत्र के समान नाम और आयु में अंतर जैसी खामियां हैं। इन विसंगतियों और नो मैपिंग की सुनवाई के लिए रविवार को जिले के 896 बूथों पर विशेष अभियान चला। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर के पांच बूथों की पड़ताल की, जहां आधे से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजे गए थे। इससे मतदाताओं में भारी नाराजगी दिखी। लोगों का कहना था कि यदि सुधार करना ही था तो पहले ही सही जांच क्यों नहीं की गई।
Trending Videos

---------
केस -01-
बूथ 422: 373 में से 309 मतदाताओं को नोटिस

शहर। बूथ संख्या 422 में कुल 373 मतदाताओं में से 309 को विसंगति के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों का मुख्य कारण नामों में त्रुटियां पाई गईं। शोभासिंह का पुरवा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पिता का नाम सुखराम है, लेकिन मतदाता सूची में दुखराम दर्ज है। इसे ठीक कराने के लिए उन्हें दोबारा आना पड़ा। उन्होंने कहा, पहले फॉर्म भरते समय सभी विवरण जाँचे गए थे, फिर दोबारा परेशान क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

केस-02-
बूथ 418 पर 617 में से 237 मतदाताओं को आयु विसंगति के नोटिस

नई दिल्ली। बूथ संख्या 418 में कुल 617 मतदाताओं में से 237 को नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस मुख्य रूप से आयु संबंधी विसंगतियों के कारण भेजे गए हैं। इस बूथ पर मतदाताओं की उम्र में काफी अंतर पाया गया है। विमल कुमार नामक एक मतदाता ने बताया कि उनकी उम्र 26 वर्ष है। उनके पिता की उम्र 49 वर्ष है। इसके बावजूद, विमल कुमार को नोटिस प्राप्त हुआ है। बीएलओ ने इस मामले पर जानकारी दी है। बीएलओ के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्यों की उम्र में अंतर के कारण ही ये नोटिस जारी किए गए हैं।
-----------------
केस-03-
बूथ 430 पर 393 मतदाताओं को नोटिस, नाम में गड़बड़ी बनी वजह

शहर। बूथ संख्या 430 पर कुल 657 मतदाताओं में से 393 को नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों का मुख्य कारण मतदाता सूची में नामों की गड़बड़ी बताई जा रही है।



यह समस्या मतदाता सूची में त्रुटियों के कारण सामने आई है। कई मतदाताओं के नाम गलत दर्ज होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंकरगंज के एक निवासी राकेश ने बताया कि उनका नाम ''''''''''''''''राकेश सिंह'''''''''''''''' की जगह ''''''''''''''''जयकेश'''''''''''''''' दर्ज था। इस गलती को ठीक कराने के लिए उन्हें बूथ पर आना पड़ा। ऐसी ही शिकायतें अन्य कई मतदाताओं ने भी दर्ज कराई हैं।
----------
केस-04-
बूथ 439: 600 में से 242 मतदाताओं को नोटिस, विसंगतियां अधिक

शहर। बूथ संख्या 439 में कुल 600 मतदाताओं में से 242 को नोटिस चस्पा किए गए हैं। यह कार्रवाई मतदाता सूची में पाई गई गंभीर विसंगतियों के कारण की गई है। बल्दाऊगंज निवासी छत्रपाल ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। इस कारण वे अपनी बेटी का नाम दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराना चाहते हैं।
----------
केस-05-
बनकट क्षेत्र में 1193 मतदाताओं को नोटिस, नाम सूची में न मिलने से परेशानी

बनकट। बनकट क्षेत्र के पांच बूथों पर कुल 3314 मतदाताओं में से 1193 को नोटिस चस्पा की गई है। बनकट निवासी सुरेंद्र सिंह ने मतदाता सूची में नाम न मिलने की शिकायत की है। बताया कि वह अपनी बहन का नाम कटवाकर ससुराल में जुड़वाना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें सूची में अपनी बहन का नाम ही नहीं मिल रहा है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक घंटे से अधिक समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
--------
क्या बोले जिम्मेदार
हर बूथ पर बीएलओं ने विसंगति व नोमैपिंग में भेजी गई नोटिस के आधार पर मतदाताओं को बुलाया है मौके पर निस्तारण भी किया गया। इसमें ज्यादा दिक्कते भी नहीं हुई है। मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक कैंपों में भाग लिया है। -पूजा साहू, ईआरओ, एसडीएम चित्रकूट तहसील

22 सीकेटीपी-23- चित्रकूट इंटर कालेज में लगे बूथ अभियान में जमीन में बैठकर लिस्टचेक करते मतदाता।

22 सीकेटीपी-23- चित्रकूट इंटर कालेज में लगे बूथ अभियान में जमीन में बैठकर लिस्टचेक करते मतदाता।- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed