{"_id":"6a567e33cadce84b4b0b690a","slug":"four-lakh-devotees-took-a-dip-in-the-mandakini-on-ashadhi-amavasya-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-133677-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आषाढ़ी अमावस्या पर चार लाख श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आषाढ़ी अमावस्या पर चार लाख श्रद्धालुओं ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी
Tue, 14 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 सीकेटीपी-11-मंदाकिनी घाट में श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रकूट / खोही। चित्रकूट। आषाढ़ी अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को धर्मनगरी में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान किया और भगवान मत्तगजेंद्रनाथ व कामतानाथ समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। भक्तों ने परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए कामदगिरि पर्वत की पांच किलोमीटर की परिक्रमा भी की। सोमवार शाम से ही दूर-दराज से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। रेल, बस और निजी वाहनों से बड़ी संख्या में भक्त धर्मनगरी पहुंचे। रात में रामघाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। मंगलवार सुबह चार बजे से मंदाकिनी नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी गई। इसके बाद भक्तों ने मत्तगजेंद्र नाथ और कामता नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी-देवताओं के आशीर्वाद लिए। कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा पूरे दिन जारी रही, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान जय श्री राम और जय कामता नाथ के जयकारे पूरे वातावरण में गूंजते रहे। परिक्रमा मार्ग स्थित बरहा हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद मेला क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह लगाए गए भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया गया। यह आयोजन आषाढ़ मास की अमावस्या की महत्ता को दर्शाता है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। ड्रोन कैमरों से रामघाट, निर्मोही अखाड़ा, टेंपो स्टैंड, यूपीटी तिराहा, चित्रा गोकुलपुर और परिक्रमा मार्ग जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की गई। पुलिस अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। भीड़ बढ़ने वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों को सतर्क किया गया ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
80 स्पेशल बसें चलाईं, ट्रेनों में भी रही भीड़
अमावस्या मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने 80 स्पेशल बसें संचालित कीं। बांदा, महोबा, हमीरपुर सहित आसपास के अन्य जिलों से 20-20 बसों की व्यवस्था की गई। रोडवेज की अतिरिक्त बसें चलने से यात्रियों को राहत मिली। हालांकि अमावस्या स्पेशल ट्रेनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चेंजिंग रूम और शौचालय न होने से महिलाएं परेशान
मंदाकिनी नदी के जलस्तर बढ़ने से घाटों पर लगे चेंजिंग रूम और बैरिकेड हटा दिए गए थे। हालांकि मेला क्षेत्र में कुछ जगहों पर चेंजिंग रूम रखे गए थे। स्नान के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए परेशान होना पड़ा। पर्याप्त शौचालय न होने से महिलाओं और बच्चों को दिक्कत हुई। कानपुर से आईं सुनीता, रेखा व जया सिंह ने बताया कि घाट पर चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इससे परेशानी हुई। बांदा की सुषमा और प्रीति ने बताया कि घाट के आसपास शौचालय नहीं मिलने से बच्चों के साथ परेशानी हुई। श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में चेंजिंग रूम और शौचालय की संख्या बढ़ाने की मांग की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस ने श्रद्धालुओं को बांटे साढ़े तीन क्विंटल आम
चित्रकूट पुलिस ने अमावस्या मेले में आए श्रद्धालुओं को 3.5 क्विंटल आम बांटे। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी लाइंस/आंकिक राज कमल, कोतवाली कर्वी प्रभारी दुर्गविजय सिंह और पहाड़ी थाने के उपनिरीक्षक श्यामदेव सिंह ने फल वितरित किए। पिछले 34 महीने से सीतापुर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को फल, हल्का नाश्ता या प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डॉग स्क्वायड ने खंगाले घाट और मंदिर, संदिग्ध सामान की जांच
अमावस्या मेले में सुरक्षा को लेकर एस-चेक टीम बांदा, डॉग स्क्वायड और एलआईयू की संयुक्त टीम ने रामघाट और सीतापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने रामघाट, परिक्रमा मार्ग, प्रमुख मठ-मंदिरों, घाटों और संवेदनशील स्थानों की जांच की। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान की जांच की। प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मेला क्षेत्र में यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए भी पुलिस टीमें लगातार निगरानी करती रहीं।