{"_id":"697cf72f6919d6f2c50b85e8","slug":"get-the-round-pond-cleaned-and-drainage-system-should-also-be-arranged-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-126376-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गोल तालाब की कराएं सफाई जल निकासी भी हो व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गोल तालाब की कराएं सफाई जल निकासी भी हो व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मुआयने में गोल तालाब समेत धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण में कुंजन पुरवा क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी सीधे गोल तालाब में गिरते मिला। इससे तालाब का पानी अत्यधिक प्रदूषित हो रहा है। जलकुंभी भी पाई। इस पर उन्होंने पालिका ईओ को गोल तालाब में गिरने वाले नालियों और नालों के पानी को रोकने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी के समक्ष क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई न होने की शिकायत रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित मोहल्ले में नियमित सफाई कराएं। यहां के निरीक्षण के बाद डीएम ने गंगा जी रोड, भैरो पागा, संतोषी माता मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक बावली का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बावली के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
Trending Videos