सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Illegal mining continues in Baghe and Payashwani rivers

Chitrakoot News: बागे व पयश्वनी नदी में चल रहा अवैध खनन जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 05 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining continues in Baghe and Payashwani rivers
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बागे और पयश्वनी नदियों में अवैध खनन का खेल रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन इस कारोबार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल है। सोशल मीडिया पर भी इस अवैध खनन के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
Trending Videos


अवैध खनन सकरौली, मकरी पहरा, भंभौर, परसौंजा, रेहुटा, ओरा, लोहदा, पनौटी सहित कई गांवों के किनारे रात के समय किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, खनन कारोबारी शाम होते ही सक्रिय हो जाते हैं और नदियों की धारा मोड़कर मशीनों व ट्रैक्टरों से रेत निकालते हैं। इसके लिए वे लोकेटर भी लगाए रहते हैं, जो अधिकारियों की सूचना लीक करते हैं। सूचना देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं, जो कई महीनों से चल रहे अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम फूलचंद्र यादव ने स्वीकार किया कि कुछ क्षेत्रीय लोग रात में अवैध खनन करते हैं और सुबह गायब हो जाते हैं। वहीं, जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह का कहना है कि उन्हें फिलहाल कहीं भी अवैध खनन की जानकारी नहीं है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed