सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Illegal mining raid: Two tractors and four trolleys seized

Chitrakoot News: अवैध खनन में छापा, दो ट्रैक्टर व चार ट्रॉली पकड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 05 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining raid: Two tractors and four trolleys seized
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। ओरा गांव के बागे नदी में अवैध खनन की सूचना मिलने पर टास्क फोर्स की टीम ने छापा मारा। सूचना मिलते ही खनन कारोबारी मौके से भाग निकले। दो चालक ट्रैक्टर लेकर ट्रॉली छोड़कर भागने में सफल रहे, जबकि टीम ने दो ट्रैक्टर और चार ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
Trending Videos

एसडीएम फूलचंद्र यादव ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम को देखते ही खनन कारोबारी वाहनों को छोड़कर भाग गए। दो चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए लेकिन उनकी ट्रॉली वहीं रह गईं। अन्य दो चालकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने वाहनों को जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन करने वालों की पहचान की जा रही है और जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में सीओ राजकमल और थाना प्रभारी प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed