{"_id":"6a40088d9e7fc1d0420e4111","slug":"inspection-of-glass-skywalk-bridge-displeasure-expressed-over-delays-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132967-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का जायजा, देरी पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का जायजा, देरी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
फोटो 27 सीकेटीपी 45 ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का जायजा लेती वन व पर्यावरण की प्रमुख सचिव व साथ में ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 27 सीकेटीपी 45 ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का जायजा लेती वन व पर्यावरण की प्रमुख सचिव व साथ में डीएम-एसपी। संवाद
= वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में प्रदेश के पहले ग्लास स्काईवॉक ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शनिवार को वन एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने ब्रिज का जायजा लिया। उन्होंने फिनीशिंग कार्य में देरी पर नाराजगी जताई। साथ ही कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
यह ब्रिज पर्यटन विभाग व वन विभाग ने मिलकर 3.70 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया है। इसमें टिकट विंडो, चबूतरे और सौंदर्यीकरण के काम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
फलदार प्रजातियों की पौधशालाएं तैयार की जाएं
चित्रकूट। वन, जलवायु एवं पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव ने चित्रकूट धाम मंडल की पौधारोपण महाअभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फलदार प्रजातियों के पौधशालाओं में तैयार करने के निर्देश दिए। राही गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि वेटलैंड एवं लैंडबैंक के प्रस्तावों को जल्द पूरा कराएं। सभी जिलों में जल संरक्षण, इकोरेस्टोरेंशन किया जाए। जुलाई में होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के साथ उनका सहयोग लिया जाए। इसके बाद रानीपुर टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में पौधशाला एवं अग्रिम मृदा कार्य का निरीक्षण भी किया।