सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Laborer dies after getting stuck in paddy straw

Chitrakoot News: धान पालेसर में फंस कर मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 08 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after getting stuck in paddy straw
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लोधौरा बरेठी गांव मोड़ के पास शनिवार को धान पालेसर में एक मजदूर फंस गया और जब तक उसको बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई है।
Trending Videos

सिद्धार्थ नगर निवासी दुर्गा शंकर ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर में धान पालेसर लगाकर गांव-गांव धान कूटने का काम करता है। उनके साथ धाता के किशुनपुर निवासी राम नरेश (50) हेल्पर का काम करता था। सुबह करीब 10 बजे लोधौरा बरेठी रोड़ पर राजा यादव के घर पर धान कूट रहे थे। अचानक हेल्पर मशीन के ऊपर चढ़ कर देखने लगा और बेल्ट में फंस गया। जब तक वह दौड़ कर ट्रैक्टर बंद करता, तब तक हेल्पर घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से उसको बाहर निकाला लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन आ गए हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पंचनामा हो गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed