{"_id":"6a061e53740f9acb93096c14","slug":"lease-allotted-17-years-ago-possession-not-received-till-date-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131059-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 17 साल पहले आवंटित पट्टा, आज तक नहीं मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 17 साल पहले आवंटित पट्टा, आज तक नहीं मिला कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 15 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
चित्रकूट। मानिकपुर क्षेत्र के इटवां डुडैला गांव में पट्टा आवंटित होने के बाद भी किसानों को जमीनों पर कब्जा नहीं मिल रहा है। किसान परेशान हैं। जमीन पर कब्जे की कोशिश पर अवैध कब्जेदार झगड़ा करने लगते हैं। बुधवार को किसानों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गांव निवासी सिवला ने बताया कि उसको वर्ष 2009 में पट्टा आवंटित किया गया था। पट्टा मिले हुए 17 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक जमीन की नाप तक नहीं की गई है। उसको जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। जमीन की नाप करने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए कहने पर वह गाली गलौज करते हुए विवाद करने लगता है। शिवप्रसाद, राजू, सूरजदीन, माया, केमला, रज्जा, रनिया सहित कई लोगों को भी पट्टा होने के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन