{"_id":"6a061f4b1e2b95eca30f094a","slug":"storm-causes-24-hour-power-outage-deepens-drinking-water-crisis-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131082-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आंधी से 24 घंटे बिजली ठप, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आंधी से 24 घंटे बिजली ठप, पेयजल संकट गहराया
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 15 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी-45- राजापुर क्षेत्र में आधी से क्षतिग्रस्त बिजली पोल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। बुधवार शाम आई भीषण धूलभरी आंधी ने कस्बे और आसपास के इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। आंधी के कारण दर्जनों बिजली के पोल टूट गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था 24 घंटे से ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही पेयजल संकट भी गहरा गया है।
शाम करीब पांच बजे चली तेज हवाओं से रानी लक्ष्मीबाई नगर सहित कई इलाकों में 33 केवी और एलटी लाइन के दर्जनों बिजली के पोल टूट गए। घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे लोग रातभर गर्मी से परेशान होकर जागने को मजबूर हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं। बिजली संकट के साथ पानी की मोटरें बंद होने से मोहल्लों में जलापूर्ति भी ठप हो गई है। लोग हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए उमड़ रहे हैं, जिससे कई जगहों पर अफरा-तफरी जैसे हालात हैं। राजापुर पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले बारह फीडर और चार इनकमिंग के साथ-साथ सरधुआ, पावर हाउस, भदेहदू पावर हाउस सहित तिरहार क्षेत्र के पचास से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। एक्सईएन विद्युत, सहायक अभियंता विद्युत और जेई के फोन भी नहीं उठ रहे हैं, जिससे लोगों को सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। विद्युत निगम की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है और युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है।
बिजली के संग पेयजल संकट भी गहराया
आंधी के बाद से लगातार चौबीस घंटे बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घरों में बिजली उपकरण बंद होने से रातभर लोग गर्मी से जूझते रहे, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हुई। कई जगहों पर बड़े पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिरीं, जिससे विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पानी की मोटरें न चलने से मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित है, जिससे लोग हैंडपंपों पर लंबी कतारों में खड़े दिख रहे हैं।
क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी
सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई है। कर्मचारी देर रात तक टूटे पोल और क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, आंधी से व्यापक नुकसान हुआ है, जिसके कारण बिजली बहाली में अधिक समय लग रहा है। राजापुर पावर हाउस के प्रसिद्धपुर, अर्जुनपुर, सगवारा, भेंट, तिरहार क्षेत्र सहित कई फीडर अभी भी बंद पड़े हैं। फिलहाल, रात 10 बजे तक विद्युत व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Trending Videos