फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Links are being established between mobile phones and bank accounts.

Chitrakoot News: मोबाइल और बैंक खातों से जोड़ी जा रहीं कड़ियां

Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Links are being established between mobile phones and bank accounts.
फालोअप
विज्ञापन

बेतवा एक्सप्रेस में पकड़े गए 63 लाख के मामले में आयकर की जांच तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बेतवा एक्सप्रेस में पकड़ी गई 63 लाख की नकदी के मामले में आयकर विभाग ने जांच तेज कर दी है। विभाग अब मोबाइल रिकॉर्ड और बैंक खातों के आधार पर लेनदेन की कड़ियां जोड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार जांच में एक और व्यक्ति के नाम के सामने आने की संभावना है।
सतना से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस में 10 अगस्त को आरपीएफ और क्राइम विंग की टीम ने बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग की थी। इस दौरान सतना के रसाला मोहल्ला निवासी प्रीतम दास के बैग से 63 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पूछताछ में प्रीतम ने बताया था कि यह रकम सतना निवासी गुटखा व्यापारी संजय उर्फ संजू ने कानपुर पहुंचाने के लिए दी थी लेकिन रुपये किसे और कहां देने थे, इस बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

आरपीएफ की सूचना पर कानपुर से आयकर टीम ने चित्रकूट पहुंचकर प्रीतम दास से करीब नौ घंटे पूछताछ की थी। संतोषजनक जवाब न मिलने पर समन देकर उसे छोड़ दिया गया था। संजय को भी समन जारी किया गया लेकिन वह अब तक आयकर अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
नेटवर्क का शक, एक और नाम आया सामने
आयकर अधिकारियों को शक है कि इतनी बड़ी रकम अकेले नहीं ले जाई जा रही थी, बल्कि इसके पीछे कोई नेटवर्क काम कर रहा है। मोबाइल डिटेल और बैंक खातों की जांच में एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है। विभाग जल्द ही उसे भी शमन भेजने की तैयारी में है। प्रीतम और संजय के मोबाइल डिटेल व बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। आरपीएफ प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि यह मामला आयकर विभाग के पास है, वहीं कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed