फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nag Panchami soaked in rain; festival celebrated with joy.

Chitrakoot News: बारिश में भीगी नाग पंचमी, खुशी से मनाया पर्व

Mon, 17 Aug 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami soaked in rain; festival celebrated with joy.
फोटो न- 17 सीकेटीपी 30 पालना में रामजानकी । संवाद
विज्ञापन

गल्ला मंडी में नाग पंचमी मेले में जमकर की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नाग पंचमी पर सोमवार को आसमान से पानी बरसा लेकिन भक्तों की श्रद्धा नहीं डूबी। घरों में महिलाओं ने भगवान शिव का पूजन कर दीवारों पर सर्प की आकृति बनाई और दूध-अक्षत चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगीं।
शहर की गल्ला मंडी में नाग पंचमी मेला सजा। महिलाओं ने गृहस्थी का सामान, चूड़ी-बिंदी और शृंगार की चीजें खरीदीं। बच्चों ने खिलौनों की दुकानों पर धूम मचाई। रक्षाबंधन पर कचेलिया बोने के लिए युवतियों ने मिट्टी भी खरीदी।
विज्ञापन

कामदगिरि के प्रमुखद्वार, जानकीकुंडी का रघुवीर मंदिर, राम जानकी मंदिर, नई बाजार का ठाकुर राम-जानकी मंदिर, शंकर बाजार का बल्दाऊ जी मंदिर और श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम-सीता की प्रतिमाओं को झूले में विराजमान कर झुलाया गया। पंडित कृष्ण कुमार ने बताया नाग पंचमी से शुरू हुआ यह झूला उत्सव रक्षाबंधन तक चलेगा। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद भगवान को झूला झुलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने घर-आंगन में नाग देवता की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed