फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini in spate, Ramghat flooded; entry of pilgrims barred.

Chitrakoot News: मंदाकिनी उफान पर, रामघाट में बाढ़, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

Thu, 20 Aug 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mandakini in spate, Ramghat flooded; entry of pilgrims barred.
फोटो न- 19 सीकेटीपी 24 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद
फोटो न- 19 सीकेटीपी 24 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन

फोटो न- 19 सीकेटीपी 25 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद
फोटो 19 सीकेटीपी 26 आरोग्यधाम पुल पर बहती बाढ़। संवाद
= सात घंटे में 2.230 मीटर बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर, खतरे के निशान को पार कर रामघाट की मुख्य सड़क तक पहुंचा
= दोपहर बाद जलस्तर घटने पर जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मूसलाधार बारिश से बुधवार को धर्मनगरी की मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई। महज साज घंटे में जलस्तर 2.230 मीटर बढ़ा और खतरे के निशान को पार कर रामघाट की मुख्य सड़क तक पहुंच गया। पानी दुकानों से टकराया तो प्रशासन ने रामघाट में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी। हालांकि, दोपहर बाद जलस्तर घटने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
नदी का जलस्तर बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे से तेजी से बढ़ना शुरू हुआ। डेढ़ बजे खतरे के निशान 126.500 मीटर को पार कर गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया। श्रद्धालुओं के रामघाट, स्फटिक शिला और जानकीकुंड के घाटों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रामघाट स्थित संत तुलसीदास का मंदिर आधा डूब गया। मतगजेंद्र नाथ मंदिर, भरत मंदिर और तोतामुखी हनुमान मंदिर जाने वाले प्रमुख रास्ते भी बंद हो गए। सावन माह में आए श्रद्धालु प्रतिबंध के कारण निराश लौटे, हालांकि कुछ ने दूसरे रास्तों से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

-----------
रामघाट पर दुकानें बंद
रामघाट के दुकानदार दीपू व मूलचंद्र ने बताया कि पिछले पांच दिनों से उनकी दुकानें बंद हैं। बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बना रहता है। पिछले साल अचानक आई बाढ़ से दुकानों का सामान बह गया था। उस घटना के बाद से दुकानदार सतर्क रहते हैं और अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
बुधवार को मंदाकिनी का जलस्तर में ज्यादा-कम होता रहा। दोपहर को नदी लाल निशान पार कर गई थी। दोपहर बाद नदी का जलस्तर कम हो गया। - एसके प्रसाद, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग

फोटो न- 19 सीकेटीपी 24 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो न- 19 सीकेटीपी 24 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो न- 19 सीकेटीपी 24 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो न- 19 सीकेटीपी 24 रामघाट पर पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed