फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers blocked the highway after rainwater flooded their homes.

Chitrakoot News: बारिश का पानी घरों में भरा तो ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Thu, 20 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the highway after rainwater flooded their homes.
फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद
फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन

फोटो 19 सीकेटीपी 14 हाईवे जाम कर बैठे प्रदर्शनकारी। संवाद
फोटो 19 सीकेटीपी 15 माधवपुरवा में घर में घुसा बारिश का पानी। संवाद
फोटो 19 सीकेटीपी 16 माधवपुरवा में बरसाती पानी में खड़े ग्रामीण। संवाद
= घरों में घुसा बारिश का पानी, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एक घंटे जाम रहा हाईवे
= ग्रामीणों ने कहा- प्रशासन सो रहा, हम डूब रहे, जलनिकासी की मांग पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। मूसलाधार बारिश और प्रशासन की लापरवाही ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। नहर और बारिश का गंदा पानी सीधे गांवों की आबादी में पहुंचने पर बुधवार सुबह लालता रोड के माधवपुरवा में गुस्सा फूट पड़ा। करीब 150 घर के लोग झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उतर आए और जमकर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
ग्राम पंचायत ददरी के मजरा माधवपुरवा लालता रोड गुंता नगर में करीब 150 घर हैं। यहां जलनिकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जलनिकास के अभाव में बरसाती पानी श्रीपाल, कीर्तानी, गीता देवी, नथिया, सावित्री देवी, लालमनी, लालता प्रसाद, जगदीश समेत अन्य घरों में पानी भर गया। घरों में रखी गृहस्थी भीग गई। वहीं जलभराव से गांव के रास्ते भी डूब गए। यही नहीं पूमावि का रास्ता भी बंद हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। पिछले दो दिनों से पानी भरा होने से घरों में चूल्हे भी नहीं जल नहीं पाया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर पहुंच गए और वहां यातायात बाधित कर जाम लगा दिया। इससे हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें कतारें लग गईं। जाम के कारण लोग परेशान रहे। सूचना पर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव और नायब तहसीलदार पारुल सिंह, बीडीओ आलोक तिवारी ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर जलनिकासी कराने का आश्वासन दिया। काफी मान मनौव्वल के बाद ग्रामीण मानें, तब कहीं जाकर बाधित यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। बाद में तहसील प्रशासन ने फौरन जेसीबी मंगाकर जलनिकासी व्यवस्था कराकर घरों में भरे पानी को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
पानी भरने से रातभर जागे ग्रामीण
मऊ (चित्रकूट)। माधवपुरवा में जलभराव से हालात खराब हैं। मंगलवार रात तेज बारिश के बाद घरों में पानी घुस गया। श्रीपाल, जगदीश, गीता देवी, नथिया समेत ग्रामीणों को रातभर जागकर पानी निकालना पड़ा। अनाज भीगा, बिस्तर खराब हुए। गलियों में पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। उनका कहना है कि बारिश नहीं, प्रशासन की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। गांव में जलनिकासी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश, तालाब और नहर के पानी से गांव माधवपुरवा डूब गया। ग्रामीण चीख रहे थे कि कई बार प्रार्थना पत्र दिए। फाइलें चल रही हैं, हम डूब रहे हैं। जब तक रोड नहीं रोकेंगे, तब तक कोई नहीं आएगा।
--------------

फोटो 19 सीकेटीपी 17 बंधवा में पानी भरे रास्ते से निकलते बच्चे। संवाद
बंधवा गांव में घरों-गलियों में भरा पानी, लोग परेशान
मानिकपुर। कल्याणपुर के मजरा बंधवा गांव में कई दिनों से हो रही बारिश का पानी लोगों के घरों और गलियों में भर गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। घरों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। गांव के विद्या सागर यादव, किशोरी और बुधिया देवी ने बताया कि यह समस्या हर साल बारिश के दिनों में आती है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक समस्या छोटे बच्चों को होती है। जिन्हें पानी में डूबने का डर लगा रहता है। साथ ही जहरीले कीड़े भी घरों में घुस आते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 13 झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कतारों में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed