फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rain plays spoilsport for Tulsi Jayanti; roads turn into ponds.

Chitrakoot News: बारिश ने बिगाड़ा तुलसी जयंती का रंग, सड़कें बनीं तालाब

Thu, 20 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain plays spoilsport for Tulsi Jayanti; roads turn into ponds.
फोटो 19 सीकेटीपी 21 राजापुर कस्बे में बाजार की सड़क जलमग्न। संवाद
विज्ञापन

फोटो 19 सीकेटीपी 22 राजापुर कारखाना मार्ग के मोहल्ले में भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर (चित्रकूट)। तुलसी जयंती महोत्सव की रौनक के बीच बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कें तालाब, गली-मोहल्ले डूबे और शोभायात्रा की तैयारियां धरी रह गईं, हालांकि बारिश थमने के बाद महोत्सव के कार्यक्रम हुए।



सुबह से शाम तक रुक-रुक कर हुई बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शिक्षकपुरम रोड, गुड़ मंडी रोड, कारखाना रोड और कॉलेज रोड समेत कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर सड़क और नाली का अंतर खत्म हो गया, जिससे पानी दुकानों और घरों में घुस गया। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा, जहां दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। तुलसी जयंती के लिए की गई सजावट भी बारिश में खराब हो गई। रामचरित मानस नवाह्न पारायण दोपहर बाद संपन्न हुआ, लेकिन शोभायात्रा की तैयारी बार-बार बाधित हुई। नागरिकों का कहना है कि स्थायी जलनिकासी के बिना हर बारिश में यही हाल होगा। लोगों ने प्रशासन से नाली सफाई और पक्की जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed