सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Massive fire in Ranipur Tiger Reserve, 100 hectares of forest reduced to ashes

Chitrakoot News: रानीपुर टाइगर रिजर्व में भीषण आग, 100 हेक्टेयर जंगल राख

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in Ranipur Tiger Reserve, 100 hectares of forest reduced to ashes
फोटो 26 सीकेटीपी 33 जंगल में धधकती आग। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। रानीपुर रिजर्व टाइगर के वन क्षेत्र में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे खप्परदाई, रमपुरिया, सरहट और खंबेश्वर के जंगल प्रभावित हुए। इस आग से करीब 100 हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो गई। आग के कारण छोटे जीव-जंतुओं के भी जलने की आशंका है।
Trending Videos

आग बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। आग धीरे-धीरे कई हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई। धुएं से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई, जिससे ग्रामीण घबरा गए। ग्रामीणों ने तत्काल उपजिलाधिकारी को सूचना दी। उपजिलाधिकारी ने वन कर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रास्ते न होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। वनकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम करीब 30 घंटे तक आग बुझाने में जुटी रही। उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम ने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी थी और करीब 100 हेक्टेयर जंगल में फैल चुकी थी।
वन विभाग और फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगातार लगे रहे। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह ने जानकारी दी कि शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग से जड़ी-बूटियों और पेड़-पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
------

गेहूं के ढेर में लगी आग, 22 बीघा का जला गेहूं
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के गुरौला गांव में बृहस्पतिवार की शाम को अचानक एक गेहूं के ढेर में आग लग गई। इससे 22 बीघा के गेहूं का ढेर जल कर राख हो गया। फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने के पहले ही पूरा ढेर जल चुका था। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
गुरौला गांव निवासी शिव अवतार यादव ने बताया कि टिकुरी गांव के पास उसके खेत हैं। 22 बीघा खेत का गेहूं काट कर इकट्ठा किया था। शाम कटाई की तैयारी थी। अचानक शाम 5:30 बजे आग लगने की सूचना पर पहुंचे लेकिन आग इतनी बढ़ चुकी थी कि बुझा पाना मुश्किल हो गया था। फायर बिग्रेड को सूचना भी दी लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के चलते समय से टीम नहीं पहुंच सकी। इससे पूरा ढेर जल गया। लेखपाल अरबाज सिद्दीकी ने बताया कि किसान को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाई जाएगी। (संवाद)
------------


जंगल में लगी आग, जले पेड़ पौधे
बरगढ़ (चित्रकूट)। रानीपुर टाइगर रिजर्व के बरगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत छतैनी माफी जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। आग से पेड़ पौधों का नुकसान हुआ है। आग लगने का स्पष्ट कारण नहीं पता हो सका है।
सुबह करीब 10 बजे हाईवे किनारे के जंगल में आग की लपटें व धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। लोगों ने धुआं देख कर फायर बिग्रेड व वन विभाग को सूचना दी। आग के कारण काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थी। गांव की ओर बढ़ रही आग को देख छतैनी माफी के ग्रामीण भी भयभीत हो गए थे। वनकर्मियों, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। (संवाद)
---------------

फोटो 26 सीकेटीपी 33 जंगल में धधकती आग। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी 33 जंगल में धधकती आग। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी 33 जंगल में धधकती आग। संवाद

फोटो 26 सीकेटीपी 33 जंगल में धधकती आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed