{"_id":"6a4a9d542d1b5be6e6041f83","slug":"missing-grocer-murdered-angry-crowd-blocks-road-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-133308-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लापता किराना व्यापारी की हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लापता किराना व्यापारी की हत्या, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 03 पंकज की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक लापता किराना व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर जगह-जगह करंट लगने के निशान पाए गए हैं। परिजन का आरोप है कि करंट लगाकर व्यापारी की हत्या की गई है। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस घटना को हादसा मान रही है। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया है।
मोहरवां निवासी 20 वर्षीय पंकज प्रजापति डाकघर के पास किराना की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए अपनी बाइक से निकला था। रात आठ बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजन को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब पंकज का कहीं पता नहीं चला, तो परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पिता गुलाब व अन्य परिजन के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। पुलिस और परिजन ने राजापुर कस्बा से करीब तीन किलोमीटर दूर बोड़ी पोखरी मार्ग स्थित महादेव इंटर कॉलेज के पास पंकज की बाइक खड़ी मिली। वहीं कुछ दूरी पर पंकज का शव भी पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान, पुलिस और परिजन ने शव पर जले के निशान मिले। परिजन का आरोप है कि जले के निशान होने से करंट लगाकर हत्या की गई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी फूलचंद्र यादव और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
आक्रोशित भीड़ से वार्ता कर उन्हें समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया गया है लेकिन भीड़ उनकी सुनने को तैयार नहीं है। देर रात तक जाम लगा रहा। पिता गुलाब प्रजापति ने बताया कि बेटे पंकज की शादी 27 अप्रैल 2026 को रायपुर गांव की रोशनी देवी के साथ हुई थी।
पुलिस घटना को हादसा मान रही है। रविवार को दो डॉक्टर के पैनल से हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है।
पिता की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार ने रंजिश या विवाद से इन्कार किया है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई हैं।
अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक