{"_id":"6a4a9d2a05a5c52eff08e7d1","slug":"inauguration-of-sky-glass-bridge-and-hopes-raised-for-airport-operations-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-133317-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: स्काई ग्लास ब्रिज का शुभारंभ व एयरपोर्ट संचालन की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: स्काई ग्लास ब्रिज का शुभारंभ व एयरपोर्ट संचालन की जगी उम्मीद
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 17 रानीपुर टाइगर रिजर्व में बना स्काई ग्लास ब्रिज।
- फोटो : विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित किए गए बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विज्ञान क्लब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा आठ जुलाई को है। इससे पर्यटकों के लिए बने स्काई ग्लास ब्रिज का शुभारंभ होने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदों को उड़ान मिली तो पर्यटकों की संख्या और बढ़ जाएगी। इससे धर्मनगरी के विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विंध्य श्रृंखलाओं से घिरे दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों के बीच अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य को समेट रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मारकुंडी के पास तुलसी जल प्रपात में 3.70 करोड़ से स्काई ग्लास ब्रिज का निर्माण किया गया है लेकिन अभी तक शुभारंभ नहीं हो सका है। मानिकपुर निवासी विनोद मिश्रा, विनय गुप्ता कहना कि तुलसी जल प्रपात में बना स्काई ग्लास पुल आकर्षक लगता है। रानीपुर टाइगर क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन केंद्र है।
यहां पर यूपी क्षेत्र के अलावा एमपी की तरफ से रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। यहां का मनोहर दृश्य पर्यटकों का मनमोह लेता है। स्काई ग्लास ब्रिज चालू होने से यहां पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। इससे स्थानीय निवासियों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से नियमित उड़ान की उम्मीद
श्रीराम की तपोभूमि पर स्थित देवांगना घाटी में 147 करोड़ खर्च कर बना प्रदेश का पहला टेबल टाप चित्रकूट एयरपोर्ट नियमित उड़ानों के लिए बाट जोह रहा है। जबकि धर्मनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एयरपोर्ट से विमान की उड़ान चालू हो, जिससे वह विमान से यात्रा कर सकें। मुख्यमंत्री के आगम से उड़ान शुरू होने की उम्मीद जगी है।
उड़ान योजना के तहत 278 एकड़ में बने बुंदेलखंड के इकलौते एयरपोर्ट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को आजमगढ़ से वर्चुअल किया था। यहां से 12 मार्च 2024 से लखनऊ के लिए 19 सीटर विमानों से उड़ान भरना शुरू किया था। यहां से मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को प्लाई बिग एयर के विमान उड़ान भरते थे। उम्मीद थी कि पर्यटन स्थल होने की वजह से हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ेगी लेकिन लखनऊ से उड़ानें होने की वजह से यात्री कम संख्या में पहुंचते थे।
यात्री संख्या को आधार बनाते हुए डीजीसीए ने 31 दिसंबर 2024 से यहां की उड़ानें निलंबित कर दी। एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने के लिए सांसद कृष्ण पटेल लोकसभा में मुद्दा भी उठा चुकी हैं। अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। (संवाद)

फोटो 05 सीकेटीपी 17 रानीपुर टाइगर रिजर्व में बना स्काई ग्लास ब्रिज।- फोटो : विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित किए गए बाल वैज्ञानिक। स्रोत: विज्ञान क्लब