{"_id":"69862dcf5522e6a2ae0e5bec","slug":"offline-applications-in-sir-are-non-existent-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-126697-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एसआईआर में ऑफलाइन आवेदन न के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एसआईआर में ऑफलाइन आवेदन न के बराबर
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर फार्म छह, सात और आठ भरवाने की प्रक्रिया छह, सात और आठ फरवरी को पूरी की गई। इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध कराए गए लेकिन मतदाताओं ने लगभग पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया को ही प्राथमिकता दी।जिले में कुल सात लाख से अधिक मतदाताओं में से 19,761 मतदाताओं ने फार्म छह, सात व आठ के माध्यम से नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन किया। इनमें से 19,691 आवेदन ऑनलाइन जबकि महज 70 फार्म ऑफलाइन जमा किए गए।
जनपद की दो विधानसभाओं चित्रकूट व मानिकपुर में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में सुधार का कार्य किया गया। फार्म छह (नाम जोड़ने) के लिए चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से 8,424 और मानिकपुर से 7,470 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। इस तरह कुल 15,894 ऑनलाइन आवेदन दर्ज किए गए, जबकि केवल सात आवेदन ऑफलाइन आए। वहीं फार्म सात (नाम हटाने) के तहत जिले में कुल 350 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें चित्रकूट से 241 और मानिकपुर से 109 ऑनलाइन आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा केवल एक ऑफलाइन आवेदन चित्रकूट से दर्ज किया गया। इसी प्रकार फार्म आठ (संशोधन) के लिए 3,451 आवेदन ऑनलाइन और मात्र 60 आवेदन ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार एसआईआर के दौरान मतदाताओं का रुझान पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया की ओर रहा। एडीएम चंद्र शेखर ने बताया कि फार्मों को लेकर कार्य व जांच की जा रही है। जल्द ही सूची भी जारी होगी।
Trending Videos