{"_id":"69cebd2637e21c11690ba058","slug":"one-killed-in-collision-between-two-bikes-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-129144-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो बाइकों में टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो बाइकों में टक्कर में एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-02सीकेटीपी 21 सत्यम फाइल फोटो।
- फोटो : 1
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के बड़हर गांव के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। इस घटना में परिजनों का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद तीन लोगों ने युवक की पिटाई भी की थी। पुलिस ने सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की है, लेकिन पिटाई के आरोपों से इंकार किया है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने था।
खोपा निवासी सुखलाल ने बताया कि उसका बेटा सत्यम कुमार (19) देर शाम साढ़े सात बजे अतरौली गांव से शटरिंग का काम कर लौट रहा था। तभी बड़हर के पास सामने से आई बाइक से बेटे की बाइक टकरा गई और सत्यम बाइक से गिरकर घायल हो गया। बताया कि दूसरी बाइक सवार बड़हर निवासी रोहित, गामा व मनोज ने नाराज होकर बेटे का पीट दिया और वहीं घायलावस्था में छोड़ कर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और बेटे को लेकर सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया। जहां से बेटे को रेफर कर दिया गया। परिजन कौशांबी के मंझनपुर और प्रयागराज लेकर गए। वहां रात करीब 12 बजे मौत हो गई। शव को परिजन लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उसके चार भाई बुधराज, रामनाथ, अरविंद, शिवम और मां रज्जी देवी है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि सूचना पर पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे थे और अपने वाहन से अस्पताल लेकर गए थे। इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिली है। मृतक के पिता की तहरीर पर सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिटाई जैसी कोई बात नहीं है।
Trending Videos