{"_id":"6a664badd3ecc2cf75065853","slug":"padyatra-to-demand-bundelkhand-state-begins-today-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134146-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए आज से पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए आज से पदयात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की सात दिवसीय पदयात्रा 27 जुलाई से जिले में शुरू होगी। फिल्म अभिनेता और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बुंदेला इसका नेतृत्व करेंगे।
यह यात्रा भरतकूप से शुरू होकर दो अगस्त को कामतानाथ मंदिर पर समाप्त होगी। राजा बुंदेला बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। यह पदयात्रा ललितपुर, झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और बांदा जैसे जिलों से गुजर चुकी है। चित्रकूट इस यात्रा का अंतिम पड़ाव है। 27 जुलाई को भरतकूप के भरत जी मंदिर में पूजा के बाद पदयात्रा निकलेगी। यात्रा के दौरान गोष्ठी, चौपाल, ग्रामीण संवाद और व्यापारी संवाद जैसे कार्यक्रम होंगे। गुरु पूर्णिमा पर संतों और महंतों से भी मुलाकात की जाएगी।