सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Passengers of Sampark Kranti Express create ruckus due to lack of AC coach

Chitrakoot News: एसी कोच न होने से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 10 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers of Sampark Kranti Express create ruckus due to lack of AC coach
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मानिकपुर से रवाना होने पर एसी फर्स्ट कोच न लगने से यात्रियों में हंगामा किया। अतर्रा स्टेशन तक ट्रेन बिना एसी कोच के पहुंची। इसमें सपा सांसद कृष्णा पटेल व पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल का आरक्षण भी था। मामला सामने आते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई और मानिकपुर से अतिरिक्त इंजन की मदद से एसी कोच मंगाकर ट्रेन में जोड़ा गया। इससे ट्रेन लगभग चार घंटे तक बाधित रही।
Trending Videos

ट्रेन मानिकपुर से बिना एसी कोच के रवाना हुई और अतर्रा तक ऐसे ही पहुंची। इस दौरान यात्रियों ने चित्रकूटधाम कर्वी और अतर्रा स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद मानिकपुर से अतिरिक्त इंजन की मदद से एसी कोच मंगाकर ट्रेन में जोड़ा गया। रात 8:50 बजे एसी बोगी चित्रकूट पहुंची और अतर्रा में जोड़ने के बाद रात 10:19 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई। बांदा में ट्रेन निर्धारित समय शाम 7:40 बजे के बजाय रात 10:48 बजे पहुंची। बांदा से सांसद और पूर्व मंत्री को लेकर ट्रेन आगे रवाना हुई। सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि उनका और उनके साथी यात्रियों का आरक्षण था, लेकिन कोच न लगने से उन्हें असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय ने बताया कि एसी फर्स्ट कोच न लगने की वजह की जांच की जा रही है। चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें पहले इस स्थिति की जानकारी नहीं थी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्रतिदिन मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed