{"_id":"697a569c648870f30b0fe065","slug":"pathway-to-be-built-on-the-lines-of-hazratganj-in-lucknow-survey-begins-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-126282-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर बनेगा पाथवे, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर बनेगा पाथवे, सर्वे शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-28सीकेटीपी 01 शहर के धनुष चौराहा से पटेल तिराहा मार्ग पर सर्वे करती टीम। संवाद
- फोटो : बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड के बाद अलाव तापते लोग।
विज्ञापन
चित्रकूट। धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक लखनऊ के हजरतगंज चौराहे की तर्ज पर एक आकर्षक सर्विस रोड और पाथवे का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पालिका ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और वाराणसी की एक कार्यदायी संस्था ने सर्वे शुरू कर दिया है। इससे शहर के इस हिस्से का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और राहगीरों को एक नया अनुभव मिलेगा।
कार्यदायी संस्था के कर्मचारी धनुष चौराहा से पटेल तिराहा के बीच पड़ने वाले घरों की सड़क से दूरी की नापजोख कर रहे हैं। यह सर्वे परियोजना के लिए आवश्यक जानकारी जुटाने में मदद करेगा। सर्वे पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था अपनी रिपोर्ट नगर पालिका को सौंपेगी। इसके आधार पर विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया जाएगा, जिसे जिलाधिकारी को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर सड़क मार्ग में आने वाले अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा।
-- -- -- -
परियोजना में ये होंगे काम
प्रस्तावित योजना के तहत, धनुष चौराहा से पटेल तिराहा के बीच तीन मीटर चौड़ा पाथवे और पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण किया जाना है। इस क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यहां रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही, स्ट्रीट फूड स्टॉल की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को एक अनूठा और मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। यह विकास कार्य शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा।
-- -- -- -- -- -
धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक पाथवे व सर्विस रोड के निर्माण का प्रस्ताव तैयार है और सर्वे का कार्य प्रगति पर है। सर्वे रिपोर्ट और एस्टीमेट तैयार होने के बाद इसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।
- शुभम तिवारी, अवर अभियंता, नगर पालिका परिषद
Trending Videos