सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police are scanning CCTV footage to identify the body.

Chitrakoot News: शव की पहचान कराने को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police are scanning CCTV footage to identify the body.
विज्ञापन
चित्रकूट/ भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के घनघना का पुरवा और बीरुराम का पुरवा के मध्य बुधवार को एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के दूसरे दिन भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए हालांकि पुलिस की कई टीमें घटनास्थल व आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।
Trending Videos

बीरूराम का पुरवा के पास मिले युवती के शव के चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। चेहरे पर आई सूजन ने घटना की गंभीरता को और बढ़ा दिया था। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकमल और थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी भारी पुलिस बल और फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के साथ-साथ एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम भी शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित दुकानों, होटलों और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, युवती के शव की फोटो दिखाकर भी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवती के शव की पहचान के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed