सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pradeep became the district president of the employees union and Rajendra became the general secretary.

Chitrakoot News: कर्मचारी संघ के प्रदीप जिलाध्यक्ष और राजेंद्र बने महामंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pradeep became the district president of the employees union and Rajendra became the general secretary.
फोटो-29सीकेटीपी 10 कृषि भवन में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत: कर्मचारी।
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन में प्रदीप कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष व राजेंद्र सिंह महामंत्री चुने गए। अन्य पदों पर भी पदाधिकारी मनोनीत हुए। सभी चुने गए पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने बधाइयां दीं। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कोषागार कर्मी संदीप श्रीवास्तव की मौत अक्टूबर माह में हो गई थी। तब से यह पद रिक्त था। बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, संप्रेक्षक महेंद्र सिंह यादव व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अनुराग द्विवेदी को सौंपी गई। निर्वाचित पदाधिकारियों को 15 दिन में नई कार्यकारिणी का गठन करना होगा। इस मौके पर जगबली सिंह, कृष्णपाल सिंह, जयगोपाल कुशवाहा, अमरप्रीत, चित्रांश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed