सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prepare to plant trees before the rains arrive.

Chitrakoot News: बरसात आने से पहले पौधा लगाने की कर लें तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 20 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Prepare to plant trees before the rains arrive.
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी तहसील परिसर के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास पर चर्चा की। ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में पौधरोपण और जल संरक्षण पर भी विचार-विमर्श हुआ। सदर ब्लॉक प्रमुख गोमती सिंह पटेल ने कहा कि गांवों का विकास शहरों की तरह होना चाहिए। उन्होंने बरसात से पहले पौधरोपण और जल संरक्षण की तैयारी करने को कहा। खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ने कार्यों को मानक के आधार पर कराने पर जोर दिया। उन्होंने लगाए गए पौधों की देखभाल और सिंचाई जारी रखने के निर्देश दिए। इस साल भी सभी ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए जाएंगे। हैंडपंपों की मरम्मत कराकर पेयजल संकट दूर करने को भी कहा गया। इस अवसर पर कई पूर्व ब्लॉक प्रमुख और प्रधान उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed