{"_id":"69b6fbd9a0b02a64ef0c83b8","slug":"second-marriage-while-first-wife-is-alive-fir-against-husband-and-in-laws-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-128341-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी, पति व ससुरालियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी, पति व ससुरालियों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में एक युवक व उसके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सुमित्रा देवी के पिता राम विलास ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 15 फरवरी 2015 को बांदा के मुन्ना पटेल से हुई थी। उनका एक पांच साल का बेटा भी है। आरोप है कि पति मुन्ना और उसके परिवार के सदस्य सुमित्रा को दहेज के लिए परेशान करते थे। 24 नवंबर को मुन्ना ने बिना तलाक दिए सतना की गुड़िया देवी से दूसरी शादी कर ली। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पहाड़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। (संवाद)
Trending Videos